जनवरी 2022 में शादी करने जा रहीं हैं मौनी रॉय, सामने आई डेट!
जनवरी 2022 में शादी करने जा रहीं हैं मौनी रॉय, सामने आई डेट!
Share:

इन दिनों कई स्टार्स हैं जो शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं कई स्टार्स की शादी को लेकर खबरें आ रहीं हैं।इस लिस्ट में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, सोनाक्षी सिन्हा-बंटी सचदेवा जैसे नाम शामिल है जिनके जल्द शादी के बंधन में बंधने की अटकलें हैं। अब इन सभी के बीच इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है। जी दरअसल यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नागिन फेम मौनी राॅय हैं। सामने आने वाली खबर के मुताबिक मौनी 2022 में दुबई एक बैंकर सूरज नांबियार संग शादी करने जा रहीं हैं।

जी हाँ, सामने आने वाली खबरों को माने तो मौनी की चचेरी बहन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौनी जल्द शादी रचाने जा रही है। बताया जा रहा है मौनी और सूरज 27 जनवरी को सात फेरे लेंगे। यह शादी कथित तौर पर दुबई या इटली में होगी। इसी के साथ ही कपल कूच बिहार में रिसेप्शन देगा। आप सभी जानते ही होंगे इस साल मार्च के महीने में यह खबर आईं थीं कि मौनी रॉय की मम्मी सूरज नांबियार के पैरंट्स से मिलीं। कहा जा रहा था यह मुलाकात एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी और उसमें मौनी रॉय के भाई भी मौजूद थे।

जी दरअसल मंदिरा बेदी, मौनी रॉय की अच्छी दोस्त हैं ऐसे में अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। वहीं कुछ समय पहले ही मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। केवल यही नहीं बल्कि बाद में मौनी रॉय ने सूरज और उनकी फैमिली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और उसमें उन्होंने सूरज के पैरंट्स को 'मॉम' और 'डैड' बताया था। इसी के बाद से यह कहा जाने लगा था कि वह सूरज को डेट कर रहीं हैं, हालाँकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।

BB15 से बेघर हुईं तेजस्वी प्रकाश!, मनाया 4 मिलियन फॉलोवर्स होने का जश्न

'डॉन' के कारण राखी सावंत ने पति रितेश को कर दिया था ब्लॉक, बिग बॉस में हुआ बड़ा खुलासा

सलमान खान के टोकने पर भी चुप नहीं हुई तेजस्वी, बोली- कोई इतना बड़ा एक्टर नहीं है...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -