संगीत सेरेमनी में केक काटते वक्त मौनी ने किया सूरज नाम्बियार को लिप-लॉक, वीडियो वायरल
संगीत सेरेमनी में केक काटते वक्त मौनी ने किया सूरज नाम्बियार को लिप-लॉक, वीडियो वायरल
Share:

मौनी रॉय एक मशहूर अदाकारा है और वह बॉलीवुड में कदम जमाने में लगी हुईं हैं। हालाँकि इन सभी के बीच बीते दिनों उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी कर ली है। वह दो रीती-रिवाजों से सूरज के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। आपको बता दें कि उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की हैं और दोनों की शादी में कई बड़े-बड़े स्टार्स और मेहमान शामिल हुए। कपल ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की। वहीं उसके पहले मौनी और सूरज ने एक संगीत सेरेमनी का आयोजन किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by lovertasus_album (@tasulovesmou।r)

संगीत की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आप देख सकते हैं फंक्शन में उनके दोस्तों और करीबियों को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान मौनी ने बॉलीवुड के कई टॉप गानों पर परफॉर्म भी किया बाद में स्टेज पर उनका साथ देने के लिए सूरज भी आते हैं। वहीं संगीत सेरेमनी में केक कंटिंग भी हुआ। इस दौरान मौनी ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने बालों को कर्ली लुक दिया। उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की और हाथों में शाखा पोला पहना है, जो कि बंगाली विवाहित महिलाएं शादी के बाद पहनती हैं। वैसे पूरे लुक के साथ मौनी अपनी संगीत में गॉर्जियस दिख रही हैं।

कपल के दोस्तों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त खड़े हैं। वहीं केक काटने के वक्त मौनी और सूरज ने एक दूसरे को किस किया। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बंगाली शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। इस दौरान दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आए। आपको बता दें कि मौनी ने सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं सूरज ने भी सब्यसाची का डिजाइन किया ऑफ व्हाइट शेरवानी पहना। अब दोनों के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।

बंगाली दुल्हन बनी नजर आईं मौनी रॉय, चुनर में लिखा- 'आयुष्मति भव'

मौनी रॉय की शादी पर इमोशनल हुई स्मृति ईरानी, पोस्ट शेयर कर बोली- 'यह लड़की मेरी जिंदगी में।।।'

शादी के बाद पति सूरज नांबियार संग रोमांटिक हुई मौनी रॉय, देखें ये जबरदस्त VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -