गुलाबी ड्रेस में कोहराम मचाती नजर आईं मौनी रॉय
गुलाबी ड्रेस में कोहराम मचाती नजर आईं मौनी रॉय
Share:

टीवी शोज में नागिन बनकर लोगों के दिलों में बसने वाली मौनी रॉय एक बार फिर से छा गईं हैं। हाल ही में उन्होंने गुलाबी रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की है। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस पर ये ड्रेस खूब जंच रही है। वैसे मौनी की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में वह किसी परी से कम नहीं दिख रहीं हैं। अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है 'पृथ्वी से उतना प्यार करना चाहिए जितना आप खुद से करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

वैसे आप देख सकते हैं मौनी रॉय को इंस्टाग्राम पर कुल 1।5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं। इस समय मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वैसे मौनी की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। काम के बारे में बात करें तो मौनी ने बॉलीवुड में फिल्म गोल्ड से करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार संग नजर आईं थीं हालाँकि फिल्म सुपरहिट नहीं हुई।

इस फिल्म के बाद वह बोले चूड़ियां में दिखने वाली थीं हालाँकि ऐसा हो ना सका। वहीं फिर वह दूसरी फिल्मों में नजर आईं और आप जल्द ही अब उन्हें ब्रह्मास्त्र फिल्म में देखने वाले हैं। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नागार्जुन दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और इसे जल्द ही रिलीज भी किया जा सकता है।

शहनाज गिल ने उड़ाई फैंस की नींद, नया अवतार देखकर फैंस हुए दंग

MP: कोरोना मरीजों के शव से भरी गाड़ी से सड़क पर गिरी लाश, VIDEO वायरल

भारत-चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर, 291 लोगों की बचाई गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -