आज शादी करेंगी मौनी रॉय, सामने आए हल्दी-मेहँदी के फोटोज-Video
आज शादी करेंगी मौनी रॉय, सामने आए हल्दी-मेहँदी के फोटोज-Video
Share:

टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय अब शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। जी हाँ, अदाकारा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने की तयारी में हैं। आज यानी 27 जनवरी को मौनी रॉय दुल्हन बनने वाली हैं। जी दरअसल अदाकारा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी करने जा रही हैं। अब इन सभी के बीच गोवा में मौनी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आप सभी को बता दें कि इस समय मेहंदी और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आप सभी देख सकते हैं मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग डांस कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sharbhi। (@sharbhians2)

जी हाँ, सात जन्मों के बंधन में बधंने से पहले कपल का ये डांस वीडियो फैंस को रिलेशनशिप वाइब्स दे रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में पीले लहंगे और बैकलेस चोली में ग्लैमरस लग रहीं मौनी रॉय सॉन्ग 'मेहंदी है रचने वाली' पर बॉयफ्रेंड संग थिरक रही हैं। वहीं इस दौरान थोड़ा सा डांस कर सूरज साइड में खड़े हो जाते हैं लेकिन मौनी का डांस जारी रहता है। वैसे तो यह बात सभी जानते हैं मौनी डांस की कितनी शौकीन हैं। आप देख सकते हैं प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में मौनी और सूरज परफेक्ट कपल लगे।

दोनों की जोड़ी जच रही है। मेहंदी फंक्शन के लिए सूरज ने व्हाइट कुर्ता पायजामे के साथ फ्लोरल नेहरू जैकेट कैरी की। वहीं मौनी पीला लंहगा, बैकलेस ब्लाउज, मांग-टीका में स्टनिंग लगीं। आप देख सकते हैं मौनी ने अपने मेहंदी लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ टीमअप किया। वहीं मौनी ने हल्दी सेरेमनी के लिए व्हाइट लहंगा चुना। इसी के साथ मौनी ने व्हाइट कलर की फ्लॉवर ज्वैलरी कैरी की। वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही अदाकारा रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं।

मालदीप से छुट्टी मनाकर वापस लौटी कैटरीना, पिंक और ब्लैक जींस में ढाया कहर

नयी फिल्म में क्रिकेटर बनी नजर आएंगी जान्हवी कपूर, दिनेश कार्तिक संग शेयर की तस्वीरें

मैं हिंदूस्तानी हूं, मैं हिंदू हूँ, सेक्यूलर होना सरकार का काम है: मनोज मुंतशिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -