बर्फीली वादियों में पति संग हनीमून मनाने पहुंची मौनी रॉय
बर्फीली वादियों में पति संग हनीमून मनाने पहुंची मौनी रॉय
Share:

अभिनेत्री मौनी राॅय अब मिसजे नांबियार बन चुकी है। मौनी ने बीते माह लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग विवाह रचाया था। वहीं अब मौनी  पति सूरज नांबियार संग हनीमून के लिए कश्मीर रवाना हो चुकी है। हाल ही में मौनी ने सूरज संग अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं। तस्वीरों में कपल बर्फीली वादियों में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहा है।

लुक के बारें में बात की जाए तो मौनी बेज रंग के स्वेटर और ब्लैक लेगिंग में मौनी बहुत प्यारी लग रही हैं। ओपन हेयर और लाइट मेकअप में मौनी बहुत स्टनिंग दिख रही है। वहीं सूरज प्रिंटिड स्वैटर और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे है। हनीमून की फर्स्ट तस्वीर में मौनी अपने पति को गले लगाए हुए रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है। दोनों एक-दूसरे की बाहों में लवी-डवी मोमेंट्स एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहें है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी के हनीमून तस्वीरों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पेड़ और चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर अभिनेत्री की फोटोज की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम भी कर रही है। मौनी और सूरज की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ख़बरों की माने तो मौनी रॉय ने 27 जनवरी को गोवा में सूरज संग विवाह भी रचाया था। मौनी की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों वेडिंग्स में मौनी का ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत और क्लासी था।

लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में हुई बड़ी गलती, आपने देखा क्या?

बिना शादी हुए भी मांग भरती थीं लता मंगेशकर, जानिए किसके नाम का लगाती थी सिन्दूर?

आज BJP ज्वाइन करने जा रही है ये मशहूर अदाकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -