रिलीज हुआ मौनी रॉय और अंगद बेदी का गाना 'बैठे-बैठे'
रिलीज हुआ मौनी रॉय और अंगद बेदी का गाना 'बैठे-बैठे'
Share:

टीवी इंडस्ट्री में नागिन बनकर सभी के दिलों में बसने वाली मौनी रॉय का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में वह अभिनेता अंगद बेदी संग नजर आ रहीं हैं और उनके गाने का नाम है 'बैठे-बैठे'। इस गाने में दोनों के बीच शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस गाने में पहली नजर के प्यार को दिखाया गया है। जी दरअसल गाने की कहानी में मौनी और अंगद एक शादी समारोह में पहुंचते हैं और यहाँ ही वो एक दूसरे को पहली ही नजर में दिल दे बैठते हैं। आप देख सकते हैं इस गाने में अंगद और मौनी ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

गाने के वीडियो में गुलाबी लहंगा चुन्नी में मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं और अंगद बेदी ने भी उनसे ट्यूनिंग करते हुए कोट पहना है। अब इस समय पर्दे पर दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग गाने को भी प्यार दे रहे हैं। मिली जानकारी के तहत इस गाने को स्टेबिन बेन, दानिश साबरी और ऐश्वर्या पंडित ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके लिरिक्स दानिश साबरी ने लिखे हैं और म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है।

वैसे इससे पहले अंगद बेदी और मौनी रॉय ने गाने का पोस्टर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था जो धमाकेदार था। उस समय अंगद ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा था 'क्या आप पहली नजर के प्यार पर यकीन करते हैं'। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही मौनी रॉय रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। वहीं अंगद बेदी के बारे में बात करें तो वह जल्द ही दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए फ्रांस ने जारी किया ये स्पेशल पास

महाराष्ट्र: जल्द इन लोगों को मिल सकती है लोकल में यात्रा करने की अनुमति

अगर 'मोदी सरकार' ने नहीं, तो किसने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के भाव ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -