मदर टेरेसा को जल्द ही संत की उपाधि दी जायेगी : इसाई धर्मगुरु
मदर टेरेसा को जल्द ही संत की उपाधि दी जायेगी : इसाई धर्मगुरु
Share:

लंदन : भारतीय समाज सेविका मदर टेरेसा को संत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता दे दी है। इसके बाद आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 तक मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जा सकती है। इतालवी कैथोलिक कॉन्फ्रेंस के अखबार एवेनर ने गुरुवार को कहा है कि ये चमत्कार कई ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक ब्राजीलियन शख्स से जुड़ा है।

तीन दिन पहले विशेष जजों के पैनल ने यह फैसला लिया। इससे पहले 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया था। जिसे संत बनाए जाने की प्रक्रिया का प्रथम चरण माना जाता है। मदर टेरेसा को उनके निर्भाव कार्यों के लिए 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार भी दिया जा चुका है। वो एक अलबानियन दंपति के घर जन्मी थी। दुनिया उन्हें आज भी उनकी चैरिटी के लिए जानती है।

87 वर्ष की उम्र में 1997 में उनका स्वर्गवास हो गया था। उन्हें Saint of the Gutters भी कहा जाता था । उन्होने कोलकाता के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। 1998 में उन्होने एक बंगाली आदिवासी महिला मोनिका बेसरा का इलाज किया था, जो कि पेट में ट्यूमर से पीड़ित थी। इसके बाद ही इसे चमत्कार माना गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -