1 माह की बच्ची के लिए कवच बनी मां, खुद गोलियां झेलकर बचाई जिंदगी
1 माह की बच्ची के लिए कवच बनी मां, खुद गोलियां झेलकर बचाई जिंदगी
Share:

माँ से आगे और माँ से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है। कहते हैं कि दुनिया में हर चीज की कीमत होती है लेकिन मां की ममता अनमोल है। माँ अपने बच्चे के लिए सब कुछ कर देती है फिर वह अपनी जान देना ही क्यों ना हो! वैसे यही कारण है मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। खैर हाल ही में ऐसी ही ममता का उदाहरण युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में देखने को मिला। जी दरअसल यहां कीव में गोलाबारी के दौरान एक मां ने अपनी एक महीने की बेटी को अपने शरीर से ढक कर किसी तरह बचाया जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है महिला को खुद कई गोलियां लगीं हैं, जबकि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत परिवार को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला और उसके साथ घायल पति का ऑपरेशन किया गया। आप सभी को पता ही होगा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से पूरे देश में मानो भगदड़ का माहौल है। जी हाँ और यहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने देश छोड़ दिया है।

वहीं दूसरी तरफ UN की माइग्रेशन एजेंसी के अनुसार बीते दिनों यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 1।20 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। आप सभी को पता ही होगा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 20 दिन से अधिक गए हैं। हालाँकि इस तनावपूर्ण माहौल के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने बड़ा बयान दे दिया है। जी दरअसल उन्होंने कहा है कि यूक्रेन नेटो में शामिल नहीं हो सकता है। इसी के साथ उन्होंने वहां की जनता को ये तथ्य स्वीकार करने की अपील की है।

द कश्मीर फाइल्स देख रो पड़ी अनुपम खेर की माँ, कहा- 'यही करा है इन्होंने हमारे साथ'

रातोंरात Monk को मिले करोड़ों रुपये, शुरू कर दिया लोगों को बांटना

हिजाब विवाद पर फैसला देने वाले कर्नाटक HC के जज को सरेआम हत्या की धमकी, कट्टरपंथियों का Video वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -