प्रेमी और जायदाद के लिए माँ ने कर दिया बेटे का कत्ल
प्रेमी और जायदाद के लिए माँ ने कर दिया बेटे का कत्ल
Share:

वाराणसी: हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है जहाँ प्रेमी की मदद से अपने करीब 11 वर्षीय बेटे की चाकू मार कर हत्या करने की आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश सिंह ने शनिवार को बताया कि, 'बीते 19 फरवरी को रोहनियां क्षेत्र में अज्ञात मृतक नाबालिग की हत्या मामले में 35 वर्षीय शांति देवी एवं उसके प्रेमी विकास मोदनवाल उर्फ रसद को सूचना के आधार पर शुक्रवार को मंडुवाडीह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। शांति के मृतक बेटे का नाम गौरव है।'

इस मामले में आगे उन्होंने बताया कि, 'पड़ोसी चंदौली जिले के इलिया थाने का निवासी करीब 22 साल का विकास भेलूपुर के जक्खा बजरडीहा स्थित शांति के मकान में किरायेदार के तौर पर रहता था। वहीं शांति के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी और शांति के पति ने संपत्ति बेटे के नाम की हुई थी। इसी कारण से परेशान होकर महिला ने प्रेमी के साथ बेटे को मारने की योजना बनाई. फिर रोहनियां क्षेत्र के अमरा अखरी में अपने बेटे की हत्या कर दी और शव उसी इलाके में नाले में फेंक दिया था।'

इस मामले में पुलिस द्वारा पकडे जाने के बाद गौरव ने महिला से प्रेम संबंध की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह महिला के मकान में किरायेदार है। वहीं आगे उसने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कहा कि, 'पुलिस चौकी के पास दो ट्रकों के बीच में सुनसान देखकर गौरव के गले पर शान्ति ने चाकू से वार कर दिया और इससे उसकी मौत हो गई.'

समलैंगिक प्रेमी को नही किया था कानून रूप से दफन, कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा

युवती ने दांत से काटकर अलग कर दिया लूटने आए चोर का अंगूठा

'भाभीजी गैंग' का पर्दाफाश, बिहार पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की ब्राउन शुगर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -