जिस बेटे को जन्म दिया, उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है महिला! हैरान कर देने वाला है मामला
जिस बेटे को जन्म दिया, उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है महिला! हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

दुनियाभर से आए दिन कई तरह की अजीबोगरीब घटनाएं सामने आते रहती है। कई बार मां और बेटी एक साथ गर्भवती होकर लगभग दो पीढ़ियों को एक साथ जन्म देते हैं तो कई बार सास और बहू को एक साथ गर्भवती होकर बच्चे को जन्म देने की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि जो घटना हम आपको बताने जा रहे हैं, वो इससे अलग है। मां ने जिस बच्चे को जन्म को देकर पाला-पोसा तथा बड़ा किया, अब वो उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है।

जी हाँ, सुनने में ये बात बहुत अजीब है, किन्तु कम से कम पहली नज़र में ये बिल्कुल सच है। नैंसी हॉक (Nancy Hauck) नाम की महिला अपने ही बेटे के बच्चे के अपने गर्भ में पाल रही है। नवंबर में वो अपनी पोती को जन्म देगी तथा दादी की जगह उसकी मां कहलाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे हो सकता है, तो चलिए आपको बताते है पूरा मामला।।।

पोते-पोतियों को उनकी दादी इस दुनिया में आने के पश्चात् खूब प्यार-दुलार देती हैं। उन्हें पालने की आधी ज़िम्मेदारी भी वो खुशी-खुशी उठाती हैं किन्तु नैंसी हॉक (Nancy Hauck) आम दादियों से अलग अपनी पोती को उसके जन्म से पहले ही अपनी कोख में पाल रही हैं। उन्होंने अपने बेटे के बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया है। अमेरिका के उताह की रहने वाली नैंसी के 32 वर्षीय बेटे जेफ एवं 30 वर्षीय बहू कैम्ब्रिया के बच्चे को नवंबर में जन्म देने जा रही हैं। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बनने का निर्णय लिया तथा जल्दी ही उनके हाथों में उनकी अपनी पोती होगी, जिसे वो स्वयं जन्म देंगी। 56 वर्षीय नैंसी का ये फैसला सुनकर परिवार के सभी सदस्यों को झटका लगा, मगर जब डॉक्टर ने इसे सुरक्षित करार दिया तो सभी तैयार हो गए। वही इस मामले को जानकर कई लोग हैरानी जता रहे है।

बैंक अफसर बता कर की ठगी, जालसाजी का अपनाया यह तरिका

पं. दीनदयालजी उपाध्याय की जंयती पर किया माल्यार्पण, भाजपा अधिकारी रहे मौजूद

गरबा पांडालों में प्रवेश को लेकर इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे आयोजक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -