ये हैं दुनिया की 5 ऐसी ट्रेने जिनकी सवारी है सबसे महंगी!
ये हैं दुनिया की 5 ऐसी ट्रेने जिनकी सवारी है सबसे महंगी!
Share:

ट्रेन की सवारी करना कई लोगों को पसंद होती है। वैसे ट्रैन की सुंदरता और रोमांस को सिर्फ एक उत्साही यात्री ही समझ सकता है। वहीं ट्रेन के अलावा यात्रा का कोई भी ऐसा तरीका नहीं है जो इतना बेहतरीन और रोमांचक हो सकता है। आप सभी जानते ही होंगे भारत में ज़्यादातर लोग ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ता होता है, हालाँकि दुनिया में ऐसी भी ट्रेने हैं, जिसका सफर काफी महंगा और लग्ज़री से भरपूर होता है। आज हम आपको यही के बारे में बताने जा रहे हैं।

महाराजा एक्सप्रेस लक्ज़री ट्रेन, भारत- राजाओं और महारानियों के दौर में जाने के लिए आप इस ट्रैन में सफर कर सकते हैं। जी दरअसल इस ट्रेन का हर हिस्सा एंटीक और रॉयल्टी से भूरपूर है। जी हाँ और यह पहियों पर एक तरह की शाही हवेली है। आपको बता दें कि महाराजा एक्सप्रेस भारत की शीर्ष लग्ज़री ट्रेन है, जो एक अद्भुत यात्रा का अनुभव प्रदान करती है।

वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस, यूरोप- वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस (वीएसओई) को दुनिया में सबसे महंगी ट्रेन की सवारी में गिना जाता है। जी हाँ और आप इससे प्रमुख यूरोपीय गंतव्यों की सैर कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ट्रेन पेरिस-इस्तांबुल और इस्तांबुल-वेनिस के बीच 6 दिन/5 रात के टूर पैकेज की पेशकश करती है। इसी के साथ इस ट्रेन में 17 सुपर स्टाइलिश कैरिज, केबिन सूट और डबल केबिन हैं।

रॉयल स्कॉट्समैन, यूके- ओरिएंट-एक्सप्रेस होटल द्वारा संचालित, रॉयल स्कॉट्समैन को पूरे ब्रिटेन की यात्रा करने में 8 दिन/7 रातें लगती हैं। जी हाँ, इस लग्ज़री ट्रेन में सीटें सीमित हैं और ट्रेन में एक बार में सिर्फ 36 मेहमानों को ही जाने की अनुमति है। इस वजह से पहले से बुकिंग कराना सबसे अधिक ज़रूरी है।

अफ्रीका की रोवोस रेल प्राइड, दक्षिण अफ्रीका- यह लग्ज़री ट्रेन में शामिल है और यह यात्रियों को केप टाउन से काहिरा का घुमाने वाली है। जी दरअसल यह ट्रेन हर सप्ताह प्रिटोरिया और केप टाउन के बीच चलती है और सिर्फ 72 यात्रियों को ले जाती है। यह ट्रैन रॉयल सूट, डीलक्स सूट और पुलमैन सूट श्रेणियों में आवास की पेशकश करने वाली दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन की सवारी में से एक है।

पैलेस ऑन वील्स, भारत- पैलेस ऑन व्हील्स, भारत की एक और लक्ज़री ट्रेन है। इस ट्रेन में शानदार बाथरूम और सोने की सुविधा है। केवल यही नहीं बल्कि इसमें परोसा जाने वाला भोजन अविश्वसनीय है! इसकी सवारी भी सबसे महंगी है।

भारत के किस राज्य में कन्नड़ भाषा बोली जाती है?

नदी द्वीप माजुली निम्नलिखित नदियों में से किसमें स्थित है ?

फास्टैग (FASTag) की डेडलाइन कब तक बढ़ाई गई है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -