दुनिया की सबसे खतरनाक झीलें, जिनके पास जाना हो सकता है जोखिम भरा
दुनिया की सबसे खतरनाक झीलें, जिनके पास जाना हो सकता है जोखिम भरा
Share:

धरती पर झीलों को आमतौर पर सुंदरता के लिहाज से देखा जाता है। यही कारण है कि लोग झीलों के किनारे जाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं होता। हालांकि फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर इन जगहों पर जाते हैं। 

अफ्रीकी देश कांगो की कीवू झील दुनिया के सबसे खतरनाक झीलों में से एक है। इसे 'विस्फोटक झील' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इसके पानी में कार्बन डाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस मौजूद है। कहा जाता है कि इस झील के पास अगर हल्का सा भी भूकंप आ जाए तो झील में एक बड़ा विस्फोट हो जाएगा।   

अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में से एक 'लेक मिशिगन' जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी। बताया जाता है कि इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल छा गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद सारे जीव-जंतु मर गए थे। वैज्ञानिकों का मानना था कि झील के नीचे एक ज्वालामुखी है, जिसकी वजह से कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस पानी में मिल गई होगी और गैस का स्तर बढ़ने से वह बादल में तब्दील हो गए होंगे। 

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है डोमिनिका, जहां एक उबलती हुई झील है। इस झील के पास जाना मौत को दावत देने के समान है। दरअसल, इसके पानी का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और इसका कारण है इस झील के पास एक ज्वालामुखी का होना, जो पानी को हमेशा गर्म रखता है। 

ट्यूनीशिया के गाफसा में मौजूद इस झील को इसलिए खतरनाक कहा जाता है, क्योंकि इसके पानी में जहरीले शैवाल पाए जाते हैं। इसके अलावा इस झील में फॉस्फेट की खान भी है, जिसमें रेडियोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इस झील में तैरने से लोगों को मना किया जाता है। इस झील की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह रेगिस्तान के बीच में अचानक ही बन गया था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया था। ये सारी झीले जोखिम से भरी हुई हैं| 

शादी में दोस्तों ने दिया प्याज़ का गुलदस्ता, क्या होगा इससे बेहतरीन उपहार?

गुजरात से सामने आया शर्मनाक मामला, अपनी ही बेटी का रेप करवाती रही माँ, पति को कर देती थी बेहोश

इस रहस्यमय जिव के पास है 'अमरता का वरदान', जानकर रह जायेंगे हैरान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -