बारिश में मच्छरों से भर गया है घर तो दरवाजे पर लगाए ये पौधे
बारिश में मच्छरों से भर गया है घर तो दरवाजे पर लगाए ये पौधे
Share:

बारिश के मौसम में मच्छरों से बचना पड़ता है क्योंकि यह काफी परेशानी पैदा करते हैं और बारिश में इनका प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। जी हाँ और इसकी वजह है कि इस मौसम में जगह-जगह गड्ढों, नालियों में गंदा पानी जमा होता है और इसके कारण मच्छर पनपते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसी मौसम में ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है। इस वजह से मॉनसून में मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको दरवाजों या बालकनी में लगाने से मच्छरों को घर में आने से काफी हद तक रोकने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं उनके बारे में।

नीम: नीम को कीटनाशक माना जाता है। जी हाँ और पहले के समय में लोग नीम की पत्तियों को जलाकर मच्छरों और कीड़े मकौड़ों को बाहर भगाते थे। इसी के साथ नीम के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है।

सिट्रोनेला: ये ऐसा पौधा है जिसे मच्छर भगाने के लिए काफी कारगर उपाय माना जाता है। जी हाँ और इसका इस्तेमाल मच्छरों से बचाव करने वाली कुछ क्रीम और रेपेलेंट में भी किया जाता है।

रोजमेरी: रोजमेरी को आप घर में जरूर लगाएं। इस पौधे में आने वाले फूल की महक बहुत तेज होती है। जी हाँ और मच्छर इस महक से दूर भागते हैं। वैसे आप चाहें तो इसके फूलों का इस्तेमाल भी घर में कीटनाशक के तौर पर कर सकते हैं।

तुलसी: तुलसी ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में पाया जाता है। इसको घर की बालकनी या मुख्य द्वार, खिड़की के आसपास रखने से ये उस जगह को स्वच्छ बनाएगा और मच्छरों के प्रवेश को खत्म करता है।

कैटनिप: पुदीना की पत्तियों की तरह दिखने वाला ये पौधा धूप और छांव दोनों जगहों पर पनप सकता है। इसको कीटनाशक से बचने के लिए असरकारी माना जाता है। जी हाँ और आप इस पौधे को घर के आंगन, बालकनी के अलावा घर के अंदर भी रख सकते हैं।

एग्रेटम: इस पौधे में भी कीटनाशक गुण पाए जाते हैं। जी हाँ और इसमें हल्के नीले और सफेद फूल निकलते हैं, जिनकी महक काफी तेज होती है। इसी महक के प्रभाव से मच्छर आसपास नहीं आते।

बढ़ा जीका वायरस का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए राज्यों को आवश्यक निर्देश

बारिश में फैलता है काला अजार, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

बारिश में सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए इनके बारे में

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -