सिगरेट के धुएं से भी ज्यादा खतरनाक होता है मॉस्क्वीटो कॉइल का धुआं
सिगरेट के धुएं से भी ज्यादा खतरनाक होता है मॉस्क्वीटो कॉइल का धुआं
Share:

गर्मियों के साथ मच्छरों की समस्या भी जाती है ऐसे में लोग मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल करते है, लेकिन क्या आप जानते है इसका धुआं सिगरेट के धुएं से भी अधिक खतरनाक होता है। विशेष रूप से यदि आप कमरा बंद करके कॉइल के धुएं में अधिक समय तक रहते हैं। यह धुआं मच्छरों को ही नहीं बल्कि आपको भी मार सकता है। 

गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। इनसे निपटने के लिए लोग कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं। इनमें मच्छर भगाने वाले कॉइल घरों में खूब उपयोग होते हैं। जहरीले धुएं से मच्छर भगाने के लिए आजकल फास्ट कार्ड्स एवं अगरबत्ती भी आने लगी है। इन सबके धुएं में हार्मफुल केमिकल्स होते हैं। ये केमिक्ल्स आपके फेफड़े खराब कर सकते हैं, अस्थमा, सीओपीडी जैसे रोग ट्रिगर करते हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक यदि ये आपके सिस्टम में पहुंचे तो लंग कैंसर तक हो सकता है। इन सबके अतिरिक्त आग लगने या बच्चों के जलने का खतरा भी रहता है। केवल कॉइल ही नहीं इलेक्ट्रिक रिपेलेंट से भी टॉक्सिक केमिकल्स हमारे सिस्टम में पहुंचते हैं।

मॉस्क्वॉटो कॉइल्स यहां तक की अगरबत्ती के धुएं पर भी विश्वभर में शोध हो चुके हैं। इन्हें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना गया है। लोग कॉइल जलाकर कमरा बंद करके सो जाते हैं इससे जहरीले केमिकल्स सीधे आपके सिस्टम में पहुंचते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि मच्छरों से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके ही अपनाने चाहिए। जैसे दरवाजों खिड़कियों पर जाली लगवाएं। गमलो-वगैरह के आस-पास गंदा पानी जमा न होने दें। फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। मॉस्क्वीटो रिपेलेंट क्रीम एवं जेल फिर भी सुरक्षित हैं। मच्छरदानी बेहतर विकल्प है।

क्या आप भी चेहरे पर करती है ब्लीच का इस्तेमाल? तो जरूर पढ़ लें ये खबर

बदलते मौसम के साथ बीमारियों ने बढ़ाया खतरा, इस नुस्खें से करें अपने बच्चों की सुरक्षा

स्नैक में ट्राई करें टेस्टी पोटली समोसा, आसान है रेसिपी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -