चिराग पासवान को बड़ा झटका, लगभग दो दर्जन नेताओं ने छोड़ी लोजपा
चिराग पासवान को बड़ा झटका, लगभग दो दर्जन नेताओं ने छोड़ी लोजपा
Share:

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच जारी सियासी खींचतान अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, आज रविवार को लोजपा के दो दर्जन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

लोजपा के बागी नेता केशव सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है। केशव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हम सभी बिहार NDA के घटक दलों से संपर्क करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में शामिल तथा अनुशासनहीनता की वजह से पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था। 

उस वक़्त पार्टी से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने लोजपा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूती प्रदान करें। केशव सिंह ने दावा किया था कि खरमास के बाद पार्टी के चार सांसद और बड़ी तादाद में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करेंगे। 

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पांच रथ यात्रा निकलेगी भाजपा, जनता तक पहुंचाएंगे ये सन्देश

प्रियंका का वार, कहा- किसानों को डराने की कितनी भी कोशिश कर ले भाजपा, नाकाम रहेगी

10 माह हो गए, आखिर कब खुलेंगे स्कूल ? शिक्षा मंत्री निशंक ने दिया ये जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -