महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 100 के पार
महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 100 के पार
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस के मामले भारत सहित दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए पूरी दुनिया की बड़ी आबादी घरों के अंदर 'कैद' रहने के लिए विवश है। भारत ने 30 राज्यों में लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, तीन ऐसे प्रदेश हैं, जहां पर लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली NCR से जुड़ने वाली सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दीं हैं। 

दिल्ली एनसीआर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना कर्फ्यू पास वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि आवश्यक सेवाओं के लिए पहले से निर्धारित की गई छूट जारी रहेगी। धारा 144 तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है, जहां कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 100 पार कर गई है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का काम-काज जारी रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को 23 मार्च को पत्र भेज कर मंत्रालय ने कहा कि टीवी चैनल, समाचार एजेंसियों जैसी ठोस एवं आवश्यक सूचना देने वाले नेटवर्क समय से और प्रमाणित सूचना पहुंचाने के बेहद आवश्यक माध्यम हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानिए आज के भाव

कोरोना : इस शहर में घरेलू एयरलाइंस बंद होने पर छात्रों ने मचाया बवाल

लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा विवि विधेयक हुआ पेश, कांग्रेस ने किया इस बात का विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -