यूरोप पहुंचने वाले शरणार्थियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
यूरोप पहुंचने वाले शरणार्थियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
Share:

लंदन : यूरोप में पहुंचने वाले शरणार्थियों की संख्या इस वर्ष के अंत तक 10 लाख से भी ज़्यादा हो चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन की रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में चार गुना बढ़ोतरी हो गई है। इसमें करीब 8 लाख प्रवासी समुद्री मार्ग से तुर्की से ग्रीस पहुंचे। प्रवासियों के इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने के चलते यूरोपियन संघ से जुड़े देशों के बीच राजनीतिक तनातनी हुई।

इस मसले में हंगरी और स्लोवाकिया व अन्य देशों ने मांग की और यूरोपियन कोर्ट आॅफ जस्टिस में प्रवासियों हेतु बनाए गए नियमों का विरोध भी किया। संगठन ने इन नियमों को चुनौती दी है। प्रवासी चाहते हैं कि उन्हें जर्मन व स्वीडन जैसे समृद्ध देशों में शरण मिल जाए।

मिली जानकारी के अनुसार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि भूमध्य सागर को पार करने वाले अधिकांश शरणार्थी सीरिया से 20 प्रतिशत अफगानिस्तान से थे वहीं करीब 7 प्रतिशत शरणार्थी इराक में पहुंचे हुए थे। दूसरी ओर मरने वाले व लापता होने वाले प्रवासियों की तादाद करीब 3695 तक पहुंच गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -