भारतीय मुद्रा से खिलवाड़, HDFC बैंक में मिले 1 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट
भारतीय मुद्रा से खिलवाड़, HDFC बैंक में मिले 1 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट
Share:

गुड़गांव : भारतीय मुद्रा के साथ किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है इसकी बानगी हाल ही में हरियाणा के गुड़गांव में सामने आई। दरअसल यहां एचडीएफसी बैंक की शाखा में बुधवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख 73 हजार 400 रूपए के जाली नोट मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला सामने आने के बाद ब्रांच मैनेजर ने पुलिस में शिकायत की। मामले को लेकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। शक की सुई बैंक कर्मचारियों की ओर लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 53 की शाखा में एचडीएफसी बैंक के कलेक्शन सेंटर में कैश कलेक्शन की गिनती के तहत जब नोटों की जांच की गई तो करीब 1 करोड़ 4 लाख 73 हजार 400 रूपए के नोट नकली पाए गए। मामला सामने आने के बाद बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक में नकली नोट पाए जाने के बाद सभी नोटों की जांच की गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये नोट कहां से जमा करवाए गए हैं। मगर अधिकांश नकली नोट बड़ी राशि के हैं। मामला सामने आने के बाद नोटों को मशीन और मैन्यूअली गिना गया। इन नोटों की अच्छे से जांच भी की गई इसके बाद नोटों के नंबरों को टटोलकर इन नंबरों को संग्रहित कर लिया गया। इसके बाद इन नोटों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि नोटों को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

मगर सबसे बड़ा सवाल है कि 1 करोड़ रूपए से अधिक की नकली नोट सामग्री आखिर बैंक में कहां से आई। उल्लेखनीय है कि बीते समय कहा जा रहा था कि भारतीय मुद्रा के मूल्य को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर पाकिस्तान की ओर से और दूसरी तरह से नकलीनोओं को बाजार में चलाया जाता है। नकली नोटों का कारोबार इस कदर जारी है कि असली मुद्रा पहचान पाना कुछ मुश्किल होता है। इसी तरह की समस्या और पुराने नोटों की समयाको देखते हुए बीते समय बैंकों द्वारा वर्ष 2005 से पहले के नोटों को चलन से बाहर करने के लिए बैंकों में नोट जमा करवाए जा रहे थे। इसके बाद भी इतने बड़े पैमाने पर नकली नोट मिलना एक गंभीर बात मानी जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -