मुरादाबाद : हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम की बुलंद आवाजो ने दिलायी पूरे शहर को आजादी की याद
मुरादाबाद : हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम की बुलंद आवाजो ने दिलायी पूरे शहर को आजादी की याद
Share:

मुरादाबाद।  हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम की बुलंद आवाज ने उस समय पूरे शहर को मनमोहित कर लिया जब दोपहर तीन बजे नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में काफी संख्या में लोग जोशीले नारे लगाते हुए जुटे। और पूरे शहर में  तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता जसवीर सिंह की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। समापन आयोजन लाइनपार में किया गया यहां भाजपा के अनुपेंद्र सिंह ने युवाओं में जोश भरा। तिरंगा यात्रा स्टेडियम से सेल टैक्स ऑफिस, विवेकानंद, हरथला, कांठ रोड से पीलीकोठी पहुंची। 

बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे और आगे एक रथ चल रहा था जिसमें देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे। अमर शहीदों को नमन करने के साथ जोशभरे नारे शहर के लोगों को भी रोमांचित करते दिखे। तिरंगा यात्रा का समापन लाइनपार रामलीला मैदान में किया गया। देश भक्ति से ओतप्रोत इस तिरंगा यात्रा में खासियत रही कि हिन्दू मुस्लिम सभी ने शिरकत की। यात्रा में काफी संख्या में लोग जुटे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -