'मुस्लिमों ने हमेशा सिखों को कमज़ोर किया..', आमिर खान की फिल्म पर क्यों भड़के इंग्लिश क्रिकेटर ?
'मुस्लिमों ने हमेशा सिखों को कमज़ोर किया..', आमिर खान की फिल्म पर क्यों भड़के इंग्लिश क्रिकेटर ?
Share:

नई दिल्ली: देश के साथ अब विदेश में भी बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Lal Singh Chaddha) के विरोध की मांग उठने लगी है और विदेशों में भी फिल्म का बायकॉट किया जा रहा है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने आमिर खान की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी प्रकट की है। मोंटी के अनुसार, आमिर खान की फिल्म भारतीय सेना और सिखों का अपमान करती है। यही नहीं पूर्व क्रिकेटर ने इस फिल्म के बायकॉट की माँग भी की है।

 

फिल्म के रिलीज होने के बाद गुरुवार (11 अगस्त 2022) को मोंटी ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए आमिर खान की फिल्म की आलोचना की है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि, 'फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) अमेरिकी सेना पर फिट बैठती है, क्योंकि अमेरिका उस समय वियतनाम वार के लिए सेना को भरने के लिए कम IQ (कम बुध्दि वाले) वाले लोगों की भर्ती भी कर रहा था। लेकिन ये फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों, भारतीय सेना और सिखों का अपमान करती है। अपमानजनक शर्मनाक।' बता दें कि, भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए शारीरिक के साथ ही मानसिक फिटनेस भी बेहद जरुरी होती है, लाल सिंह चड्ढा या फॉरेस्ट गंप जैसे कम IQ वाले लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती नहीं किया जाता है। 

 

 
पानेसर ने भी अपने दूसरे ट्वीट में आमिर खान पर अपना गुस्सा उतारते हुए लिखा है कि, 'लाल सिंह चड्ढा में आमिर ने एक मंदबुद्धि इंसान का किरदार निभाया है। फॉरेस्ट गंप भी एक मंदबुद्धि इंसान था। यह अपमानजनक और शर्मनाक है।' इसके बाद इंग्लिश क्रिकेटर ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने फिल्म को बॉयकॉट करने का आह्वान किया है। मोंटी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'एक पद्मविभूषण, एक पद्मभूषण, 21 इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट्स, 14 विक्टोरिया क्रॉस, दो परम वीर चक्र, चार अशोक चक्र, आठ महावीर चक्र, 24 कीर्ति चक्र, 64 वीर चक्र, 55 शौर्य चक्र, 375 सेना मेडल।' इसके साथ ही मोंटी ने मोहम्मद आदिल नामक एक सोशल मीडिया यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि, 'मुस्लिम हमेशा से सिखों को कमजोर करना चाहते हैं। इस फिल्म का बहिष्कार करें।'

 

बता दें कि, कमाल आर खान (KRK) ने भी आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ का का मजाक उड़ाते हुए अभिनेता को पागल, बेवकूफ और मेंटल करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायलॉग्स को भी काफी खराब बताया है। उन्होंने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री करीना कपूर खान को ‘आंटी’ कहा है। KRK ने कहा कि, 'फिल्म काफी स्लो और बोरिंग है। ट्रेन में बैठा आमिर खान पागलों जैसी हरकतें कर रहा है। मैं आमिर खान से बस ये पूछना चाहता हूँ कि जब आपको फिल्म में पागल का ही किरदार करना था फिर आपका सरदार बनना जरूरी क्यों था। क्या आप ये साबित करना चाहते हैं कि सरदार पागल होते हैं।'

'क्रिकेट में इन दो चीज़ों से कभी समझौता नहीं करते धोनी..', पूर्व फील्डिंग कोच ने खोला राज़

दूसरे दिन धड़ाम से गिरी आमिर-अक्षय की फिल्म, कमाई में आई 25 से 35 प्रतिशत कमी

लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन को लेकर स्वरा ने किया ऐसा ट्वीट कि हो गई ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -