बिहार में मानसून की बयार, अब नहीं टिकेगा लू और चमकी बुखार
बिहार में मानसून की बयार, अब नहीं टिकेगा लू और चमकी बुखार
Share:

पटना: बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। मानसून ने बिहार के सीमावर्ती जिले पूर्णिया में दस्तक दे दी है। रविवार तक मानसून के पटना पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण मौसम तो सुहाना हुआ ही है साथ ही चमकी बुखार और लू से पीड़ित मरीजों को भी राहत मिलेगी।

पटना से सटे नालंदा जिला के मौसम में भी बदलाव दिखा। बिहारशरीफ में ठंडी हवाओं के साथ बारिश हुई। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। कैमूर में भी मौसम बदला नज़र आया। ठंडी हवा के साथ रात में बरसात हुई, जिससे पारा गिरकर 29 डिग्री तक जा पहुंचा। शेखपुरा में भी मौसम ने अपना मिजाज बदला। जबरदस्त बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बेतिया में भी तेज हवा के साथ जिला के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। चनपटिया, नरकटियागंज, गौनाहा, सिकटा और मैनाताड़ में बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

उल्लेखनीय है कि बिहार इस वक़्त लू और प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। लू की वजह से 151 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन ने एहतियातन सख्त कदम उठाया है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। डीएम के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भीषण गर्मी, लू को देखते हुए लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घर में ही रहना होगा। मौसम सामान्य होने तक धारा 144 लागू रहेगी।

योग दिवस : जवानों संग आर्मी डॉग ने भी किया योग, जमकर देखीं जा रही तस्वीरें

5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 751 दिव्यांगों के साथ लगाया वृहद योग शिविर

योग के माध्यम से भारत ने दुनिया को दिया अच्छे स्वास्थ का उपहार - मुख़्तार अब्बास नकवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -