यूपी से लेकर बिहार तक मानसून ने दी दस्तक, तेज हवाओं के साथ भरी वर्षा का लगाया गया अनुमान
यूपी से लेकर बिहार तक मानसून ने दी दस्तक, तेज हवाओं के साथ भरी वर्षा का लगाया गया अनुमान
Share:

उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड तक अब मानसून का प्रभाव नज़र आने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान मंत्रालय ने शनिवार को अगले 1-2 घंटों के बीच यूपी के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम मंत्रालय ने पहले ही पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश और ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार में अभी वर्षा हो रही है।

पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य इंडिया के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार से ही भारी वर्षा जारी है। मौसम  मंत्रालय के मुताबिक मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ और इलाकों, महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ भागों में, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात भी पहुंच गया है। तो चलिए जानते हैं देश के किस हिस्से में कैसा मौसम रहने वाला है।

1. अगले 2 घंटों के बीच यूपी के कासगंज, बिजनौर, देवबंद, नाजियाबाबाद, रुड़की, शरणपुर, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, चंदौसी, बिलारी, अतरौली और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा होने वाली है। वहीं, बिहार में निरंतर रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

2. ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भारी वर्षा देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन तक तेज हवाएं (25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने का अनुमान भी लगाया जा चुका है।

3. बिहार, उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी और राजस्थान के अन्य भागों में अगले 4-5 दिनों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है। 11-14 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत के बाकी भागों में काफी वर्षा होने वाली है। वहीं 12-13 जून को अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होगी।

अच्छी खबर! जल्द ही अनलॉक होगा सम्पूर्ण भारत, 25 करोड़ तक जा पहुंचा वैक्सीन का आंकड़ा

INOX ने अपने कर्मचारियों और परिवारों के लिए शुरू किया कोविड सुरक्षा कार्यक्रम

शांत माहौल के बीच अचानक हुआ बम विस्फोट, दो जिंदा बम हुए बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -