मानसून दस्तक: जल्द मुंबई सहित महाराष्ट्र में हो सकती है झमाझम बारिश
मानसून दस्तक: जल्द मुंबई सहित महाराष्ट्र में हो सकती है झमाझम बारिश
Share:

मुंबई: आज केरल में मानसून बरस सकता है। जी दरअसल केरल में मानसून के आने के असर से केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बंगाल समेत झारखंड, बिहार और पूर्वी भारत में जो बरसात शुरू हो चुकी है लेकिन उसमें कमी आ सकती है। आपको बता दें कि उत्तर भारत में यानी कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। ठीक ऐसे ही अगले दो दिनों में मुंबई सहित महाराष्ट्र में मानसून पूर्व बारिश का अनुमान है।

जी दरअसल उत्तर भारत के अधिकतर भागों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में दिस के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण पूर्व और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। ऐसे में हाल ही में मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां तैयार हैं। अब ऐसे में केरल में आज और कल यानी 30-31 मई तक मानसून आ सकता है।

इन सभी के बीच पुणे के मौसम विभाग का कहना है कि कल से मुंबई, पुणे, कोकण सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो सकती है। दूसरी तरफ पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली हवाओं में नमी बढ़ गई है और इस वजह से अगले चार दिनों तक कोकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश होने की संभावना है और दो जून से राज्य में सभी जगह मानसून पूर्व बारिश शुरू हो जाएगी।

सोपोर मुठभेड़ के बीच फरार हुए आतंकी, सुरक्षाबलों को किया परेशान

जूनियर असिस्टेंट भर्ती में स्किल टेस्ट की दिनांक हुई घोषित, देंखे पूरा विवरण

सिजू विल्सन कर रहे है अपने करियर और जीवन के एक नए चरण में प्रवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -