मौसम विभाग के अनुसार इस बार 6 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार इस बार 6 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून
Share:

नई दिल्ली : मौसम की निजी जानकारी देने वाली संस्था के बाद अब बुधवार को मौसम विभाग ने भी मानसून का अनुमान बता दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून केरल में 6 जून को दस्तक देगा। संस्था ने मध्य भारत में सबसे कम 91% बारिश का अनुमान लगाया है। 

एक बार फिर रामबन हाइवे पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, कई घंटों तक बंद रहा यातायात

इस बार पांच दिन देरी से पहुंचेगा मानसून 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून के देरी से आने की संभावना है। यह छह जून को केरल में दस्तक देगा। हालांकि इसमें चार दिन की देरी और हो सकती है। गौरतलब है कि हर साल 1 जून को मानसून केरल में दस्तक देता है। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार इसकी शुरुआत में ही पांच दिन की देरी हो रही है।

राजधानी में लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आगे ऐसा रहेगा मौसम 

यह है देरी का कारण 

मौसम विभाग कि माने तो दक्षिणपूर्व मानसून इस बार अंडमान-निकोबार भी थोड़ा देरी से पहुंचेगा। इसके यहां 18-19 मई तक पहुंचने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मानसूनी हवाएं देर से उठेंगी। बता दें अगर मानसून कमजोर रहता है तो फिर खाद्य उत्पादन कम होगा, जिससे किसानों की दशा और खराब होगी। वहीं इससे महंगाई भी बढ़ेगी, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। 

प.बंगाल : अमित शाह के रोड-शो में जमकर हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता

म.प्र : आज 11 बजे 10 वीं और 12 वीं के नतीजे एक साथ घोषित करेगा माशिम

ख़राब मौसम के चलते हुआ शार्ट सर्किट, सैनेटरी स्टोर में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -