76 करोड़पतियों के सहारे भाजपा चुनावी मैदान में
76 करोड़पतियों के सहारे भाजपा चुनावी मैदान में
Share:

नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राईट्स और गुजरात इलेक्शन वॉच ने हाल ही में एक विश्लेषण किया है। जिसमें यह कहा गया है कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में धनाढ्य प्रत्याशी मैदान में हैं। हालात ये हैं कि, प्रथम चरण में 977 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें सबसे अमीन प्रत्याशी कांग्रेस के इंद्राणिल राज्यगुरू हैं। इनका सामना, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से होना है। राज्यगुरू की संपत्ती की जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, उनके पास कथित तौर पर 141 करोड़ की संपत्ती मौजूद है।

हालांकि भाजपा भी चुनाव में जमकर धन बरसा रही है लेकिन, पार्टियों के आगे चुनावी खर्च को लेकर चुनावी आचार संहिता का बंधन लगा हुआ है। जिसके दायरे में रहकर पार्टियों व प्रत्याशियों को चुनावी खर्च करना होगा। जो विश्लेषण सामने आया है उसके तहत, सौरभ पटेल जो भाजपा प्रत्याशी हैं वे, दूसरे क्रम पर धनी प्रत्याशी हैं। उनकी संपत्ती हलफनामे में 123 करोड़ रूपए बताई गई है।

धन बल के क्रम पर यदि तीसरे प्रत्याशी की बात की जाए तो, विश्लेषण करने वालों का कहना है कि, इस क्रम पर भाजपा के प्रत्याशी धनजी भाई पटेल का नाम लिया जा सकता है। उनकी सालाना आय लगभग 4 करोड़ रूपए तक आंकी गई है। लगभग 76 भाजपाई प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं जबकि, कांग्रेस के पास करीब 60 प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं।

दूसरी और, एनसीपी के पास सात, आम आदमी पार्टी के पास 6 और बीएसपी के पास दो करोड़पति हैं। कहा जा सकता है कि, ये पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के लिहाज से ज्यादा पीछे नहीं हैं। कुल मिलाकर पहले चरण में 198 उम्मीदवार खुद को करोड़पति दर्शा रहे हैं जो कुल प्रत्याशियों का 21 फीसदी है। चुनाव लड़ने वालों की माली हालत के हिसाब से ये आंकड़ा बेहतरीन है। गुजरात में धनी व्यक्तियों की कमी नहीं है इसलिए 25 निर्दलीय करोड़पति उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव हारने पर खास फर्क पड़ने वाला नहीं। हालांकि धनबल में निर्दलीय उम्मीदवार कुछ कमजोर नज़र आ रहे हैं।

राहुल ने ट्विटर पर किया पांचवा सवाल

भाजपा का एक ही नारा विकास और केवल विकास - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एंटी-बीजेपी मोर्चा का अखिलेश ने किया समर्थन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -