कांतिलाल भूरिया के बयान पर भड़के BJP नेता, कहा- 'ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में जाता है पैसा'
कांतिलाल भूरिया के बयान पर भड़के BJP नेता, कहा- 'ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में जाता है पैसा'
Share:

भोपाल: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इसके लिए इस समय चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। चंदा एकत्र करने का काम बहुत ही तेजी से हो रहा है। आप जानते ही होंगे देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आम लोगों से चंदा लिया जा रहा है। वैसे इन सभी के बीच अब चंदे को लेकर राजनीति भी आरम्भ हो चुकी है। आज ही चंदे को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने BJP पर निशाना साधा है।

अब कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के आरोपों पर मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'चंदा सीधे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक अकाउंट में जाता है।' वैसे अगर बात करें कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बयान के बारे में, तो उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'बीजेपी नेता राम मंदिर का चंदा लेकर शाम को उस पैसे से शराब पी जाते हैं।' कांतिलाल भूरिया ने यह बातें मध्य प्रदेश के पेटलावद शहर में कही थी। यहाँ वह एक प्रदर्शन में शामिल होने गए थे।

वैसे कांतिलाल भूरिया दो बार केंद्रीय मंत्री, 5 बार सासंद और वर्तमान मे झाबुआ से कांग्रेस विधायक रहे हैं। अब बात करें भव्य राम मंदिर के निर्माण के बारे में तो इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के साथ-साथ बीजेपी द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत लोगों से स्वैच्छिक तौर पर चंदा एकत्र करने का काम किया जा रहा है। वैसे इस मामले में मध्य प्रदेश में कांग्रेस भी शामिल है। बीते दिनों ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी राम मंदिर के निर्माण का स्वागत किया था।

बजट पर बोली शिवसेना- 'केंद्र ने गंदी राजनीति की'

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- 'पूरा देश बीजेपी से नाराज है'

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संस्करण के लिए शुरू किया गया तत्काल परीक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -