विरूष्का के घर आई नन्ही परी, खतरे में आई तैमूर अली खान की लोकप्रियता
विरूष्का के घर आई नन्ही परी, खतरे में आई तैमूर अली खान की लोकप्रियता
Share:

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान तथा करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान जब से पैदा हुए है, तब से ही वो सभी की आंखों के तारे बने हुए हैं। तैमूर अली खान की फोटोज प्रशंसकों के दिलों को इस कदर करार देती हैं कि वो रोज बेबो के बेटे का फेस देखना चाहते हैं तथा वे यह जानने में दिलचस्प रहते हैं कि तैमूर की व्यक्तिगत जिंदगी कैसी है? जिस दिन तैमूर की फोटोज इंटरनेट पर नहीं आती हैं, उस दिन उनके प्रशंसक परेशान हो जाते हैं। 

हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि टिम मियां की गद्दी संकट में है। ऐसा हम नहीं बल्कि स्वयं तैमूर अली खान के प्रशंसकों का कहना है। वास्तव में 11 जनवरी की दोपहर ही अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही विराट कोहली ने इस बात की सुचना दी कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है, वैसे ही इंटरनेट पर मीम्स की बहार आ गई। फैंस ने मजेदार फोटोज साझा करके यह कहना आरम्भ कर दिया कि अब तैमूर मियां की गद्दी संकट में है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा ने अपनी नन्ही सी बेटी का नाम अनवी रखा है। यह नाम अनुष्का तथा विराट के नामों से मिलकर बना है एवं इसका मतलब जंगल की देवी है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी का एक नाम अनवी भी कहा गया है। वही दूसरी तरफ विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों तथा चाहनेवाले निरंतर सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दे रहे हैं। विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा को खेल से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक सभी जगह से बधाई भरे मैसेज प्राप्त हो रहे हैं।

कहां हैं सनम बेवफा की एक्ट्रेस चांदनी? जिन्होंने करीना-करिश्मा को दिया जन्म

NCB द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुआ मुच्छड़ पानवाला

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बहन यासमीन ने रची खौफनाक साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -