कोरोना संक्रमित होने के बाद भी फैंस का मनोरंजन कर रही है मोनालिसा, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
कोरोना संक्रमित होने के बाद भी फैंस का मनोरंजन कर रही है मोनालिसा, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत और टीवी की मशहूर अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों तथा वीडियोज से प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही वो कोरोना की शिकार हो गईं तथा फिलहाल घर पर क्वारंटीन में हैं। किन्तु इस बीच भी वह सोशल मीडिया पर सक्रीय हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपना नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मोनालिसा अपने घर की बालकनी में डांस कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

वीडियो में आप देखेंगे कि मोनालिसा, सिंगर बी प्राक के सांग बारिश की जाए सांग पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। मोनालिसा के एक्सप्रेशन्स देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह बीमार हैं। वह घर पर भी स्वयं को व्यस्त रखती हैं तथा साथ ही साथ प्रशंसकों को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा के कोरोना संक्रमित होने के पश्चात् फिलहाल उनके शो ‘नमक इश्क का’ की शूटिंग रोक दी गई है। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आने के पश्चात् शो का काम दोबारा आरम्भ किया जाएगा।

मोनालिसा के बारे में बता दें कि उन्होंने ना केवल भोजपुरी मूवीज में काम किया है बल्कि वह हिंदी, बंगाली, तमिल तथा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा ने फिल्म ‘ब्लैकमेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में ​मोनालिसा ने सुनील शेट्टी तथा अजय देवगन के साथ काम किया था। भले ही मोनालिसा भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं, किन्तु उन्हें वास्तविक लोकप्रियता बिग बॉस से हासिल हुई। बिग बॉस में मोनालिसा को बहुत पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, इसी शो में मोनालिसा ने विक्रांत के साथ विवाह किया था। 

खेसारी के इस गाने ने मचाया जबरदस्त धमाल, 2 दिन में मिले 25 लाख व्यूज

चिरंजीवी और राम चरण को सताया कोरोना का डर, अपनी फिल्म में किया ये बड़ा बदलाव

मोहनलाल की फिल्म 'मरक्कार लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' के गाने का टीजर हुआ लॉन्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -