कई भाषाओं में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी है मोनालिसा
कई भाषाओं में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी है मोनालिसा
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा विश्वास है। उन्होंने फिल्मों में आने के पश्चात्अ पना नाम मोनालिसा रख लिया। अभिनेत्री मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था। भोजपुरी जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में मोनालिसा का नाम गिना जाता है। अंतरा विश्वास मतलब मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी दिखाई आ चुकी हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी जगत में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी फिल्मों के अतिरिक्त वो हिन्दी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, ओड़िया तथा तेलगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

अंतरा विश्वास मतलब मोनालिसा भोजपुरी की सबसे जबरदस्त एक्ट्रेस भी रही हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ मोनालिसा की जोड़ी ऑडियंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मोनालिसा मुख्य तौर पर बंगाल की रहने वाली हैं, किन्तु फिल्मी करियर में उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से पहचान मिली। मोनालिसा का बचपन कोलकाता में गुजरा। मोनालिसा ने अपने स्कूल की पढ़ाई का आरम्भ कलकत्ता के जुलियन डे स्कूल से किया था। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने आशुतोष कॉलेज से की। उन्होंने आशुतोष कॉलेज से संस्कृत में बीए किया। उन्हें पढ़ाई में बहुत मन लगता था। फिर उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की।

अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात् मोनालिसा ने टेलीविज़न पर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में फिल्मों में आ गईं। उन्हें अंतरा मोनालिसा विश्वास के नाम से भी जाना जाता है। मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ ओड़िया फिल्म जय श्री राम से किया था। तत्पश्चात, मोनालिसा भोजपुरी जगत में आई और एक के बाद एक कई हिट फिल्में की। काफी कम लोगों को पता है कि मोनालिसा की शादी हो चुकी थी। मोनालिसा के पति का नाम मधन था। हालांकि मधन से मोनालिसा की शादी अधिक दिनों तक टिक नहीं सकी और दोनों का तलाक हो गया।

BB14 को लेकर बोलीं अर्शी खान- 'कविता को बुरा और एजाज को अच्छा दिखा रहे हैं'

कपिल के शो पर पहुंचे सिद्धार्थ-शहनाज, वायरल हुई तस्वीर!

विश्व टेलीविजन दिवस 2020: कोरोना काल में जाने टीवी का महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -