मोनालिसा और खेसारी लाल ने किया जबरदस्त डांस, गाने ने मचाया तहलका
मोनालिसा और खेसारी लाल ने किया जबरदस्त डांस, गाने ने मचाया तहलका
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की अभिनेत्री मोनालिसा तथा अभिनेता खेसारी लाल यादव के डांस का दोनों के प्रशंसकों में जबरदस्त क्रेज है। प्रशंसक दोनों के डांस को काफी पसंद करते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी वाली कई फिल्में तथा सांग हिट हो चुके हैं। दोनों सितारों की फैन फालोइंग काफी है। मोनालिसा तथा खेसारी लाल यादव दोनों ही अपने दम पर किसी भी सांग को हिट करा देते हैं। इस सांग में तो दोनों ने ऐसा रोमांटिक डांस किया है, जिसे प्रशंसक बार-बार देख रहे हैं।

मोनालिसा अपने डांस, फोटो शूट तथा लुक कि वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। खेसारी लाल यादव के प्रशंसक उनकी हर फिल्म तथा गाने की रिलीज का बेसब्री से प्रतीक्षा करते रहते हैं। यूट्यूब पर मोनालिसा तथा खेसारी लाल यादव के एक भोजपुरी सांग 'सरके ला अईसे ऐ सजनी' ने तहलका मचाया हुआ है।

वही इस भोजपुरी सांग में मोनालिसा तथा खेसारी लाल यादव ने अपने अलग अवतार में रोमांटिक डांस किया है। इस सांग को यूट्यूब पर अब तक 13.5 मिलियन बार से ज्यादा देखा जा चुका है। इस सांग को आर्या डिजिटल ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। खेसारी लाल यादव तथा खुशबू जैन ने 'सरके ला अईसे ऐ सजनी' गाने को गाया है। राजेश रजनीश ने इसे म्यूजिक दिया तथा प्यारे लाल यादव ने यह गीत लिखा है। सांग में मोनालिसा तथा खेसारी लाल रोमांस करते दिखाई आ रहे हैं। 

प्रभास की इन दो फिल्मों पर लगे 1000 करोड़ रुपये

विधायक आरिफ मसूद को HC से मिली अग्रिम जमानत, भड़काऊ भाषण देने का था आरोप

खेसारी संग अक्षरा सिंह ने लगाए जबरदस्त ठुमके, फैंस हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -