मोना सिंह के इस वीडियो ने फैंस को किया भावुक, जानिए क्या है वजह?
मोना सिंह के इस वीडियो ने फैंस को किया भावुक, जानिए क्या है वजह?
Share:

टेलीविज़न एवं सिनेमा जगत में अपने अभिनय से प्रभावित करने वाली अभिनेत्री मोना सिंह की एक विज्ञापन फ़िल्म सोशल मीडिया में वायरल हो गयी है। इनफर्टिलिटी अथवा बांझपन को लेकर बनाई गयी इस मूवी में बहुत भावनात्मक संदेश दिया गया है, जो औरतों के लिए बहुत आवश्यक है। प्रेग्नेंसी टेस्ट किट बनाने वाली एक कंपनी ने इसे अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, जिसे अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज़ प्राप्त हो चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mona Singh (@monajsingh)

आबादी का बड़ा भाग इनफर्टिलिटी को आज भी एक सामाजिक बुराई के रूप में देखता है तथा इसके लिए अक्सर औरतों को ज़िम्मेदार माना जाता है। उनकी पारिवारिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा तथा सम्मान को इससे जोड़कर देखा जाता है। जब तक कोई औरत मां नहीं बनती, उसे पूर्ण नहीं माना जाता। इस विज्ञापन मूवी में ऐसी ही मानसकिता पर चोट करते हुए पॉजिटिव मैसेज दिया गया है। 

वही विज्ञापन में मोना सिंह ऐसी औरत की भूमिका में हैं, जो घर की बड़ी बहू है तथा उसको कोई बच्चा नहीं है। छोटी बहू गर्भवती है। तकरीबन पौने तीन मिनट की फ़िल्म के आखिर में भावुक करने वाला मैसेज तब आता है, जब छोटी बहू बेटी होने पर उसका नाम लतिका रखने की बात बोलती है, जो उसकी भाभी से प्रेरित है। मोना ने यह विज्ञापन फ़िल्म साझा करके हैशटैग लिखा- 'She Is Complete In Herself' मतलब वो स्वयं में पूर्ण है। स्त्रीत्व का जश्न मनाते हुए। 

सलमान खान ने उड़ाया अर्शी खान का मजाक, ड्रेस को लेकर कह डाली ये बात

जैस्मिन भसीन और अली गोनी के इस वीडियो ने फैंस को किया दीवाना, देंखे क्या है खास?

Video: जैस्मिन संग अली ने मनाया जन्मदिन, केक रहा सबसे ख़ास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -