पांच साल बाद टीवी पर कमबैक करने जा रहीं हैं मोना सिंह, यह है नए शो का नाम
पांच साल बाद टीवी पर कमबैक करने जा रहीं हैं मोना सिंह, यह है नए शो का नाम
Share:

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह एक बेहतरीन अदाकारा हैं इस बात में कोई शक नहीं है। आप सभी ने इस अदाकारा को आखिरी बार 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में देखा होगा। इस शो के बाद से वह टीवी की दुनिया से दूर हैं। ऐसे में अब मोना सिंह को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह वापसी करने वाली हैं। करीब-करीब पांच साल बाद वह इंडस्ट्री में वापसी करने को तैयार हैं। मिली जानकारी के तहत मोना सिंह जल्द ही क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात 2' को होस्ट करती नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ एक्टर रवि किशन भी दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mona Singh (@monajsingh)

बताया जा रहा है इसमें कई एपिसोड्स होंगे, जिसमें हर कहानी अलग दिखाई जाएगी। इस शो में महिलाओं पर आधारित कहानियां होंगी। बीते कई सालों में मोना सिंह ने कई शोज किए हैं और सभी शोज अलग-अलग तरह के थे। उनमे से कुछ फिक्शनल तो कुछ नॉन-फिक्शनल शोज रहे थे। अब ऐसा पहली बार होगा जब मोना क्राइम थ्रिलर शो में नजर आएंगी। कुछ सूत्रों का कहना है 'उतरन' फेम रश्मि देसाई भी शो के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस संग बातचीत में लगी हुई हैं। लेकिन इस बीच मोना सिंह को फाइनल कर लिया है।

आप सभी ने मोना सिंह को क्राइम थ्रिलर शो 'सीआईडी' में भी देखा होगा और इस शो को करने के पूरे नौ साल बाद मोना कुछ इसी तरह का शो करती नजर आएंगी। एक वेबसाइट से बातचीत में अदाकारा ने कहा, ''हां, यह बात सच है। मैं 'मौका-ए-वारदात 2' का हिस्सा होने वाली हूं। क्राइम पार्ट मेरा शुरू से ही पसंदीदा हिस्सा रहा है। मेरे लिए यह काफी एक्साइटिंग प्रोजेक्ट होने वाला है। हम सभी पूरी डिटेल्स के साथ चीजों को पूरा करने में लगे हुए हैं। जब सारी चीजें पूरी हो जाएंगी तो कास्ट और क्रू शूटिंग शुरू करेगी। अभी तो जगह भी फाइनल नहीं की गई है।''

12th बोर्ड एग्जाम के इंतजार में हैं अशनूर कौर, वीडियो किया शेयर

BPCL के निजीकरण को सुगम बनाने के लिए FDI नीति में बदलाव पर विचार कर रही है सरकार

सीमा विवाद पर आर्मी चीफ की दो टूक- 'जब तक चीन पीछे नहीं हटाता, हम भी डटे रहेंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -