बेंगलुरु में महिला ने दिया 6.8 किलो वजनी बच्ची को जन्म
बेंगलुरु में महिला ने दिया 6.8 किलो वजनी बच्ची को जन्म
Share:

बेंगलुरु : जब हम किसी बच्चे के जन्म के बारे में सुनते है, तो उसके स्वास्थय की जानकारी लेने के बाद सबसे पहला सवाल यही करते है कि बच्चे का वजन कितना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कर्नाटक में एक ऐसी बच्ची ने जन्म लिया है जिसकी वजन जन्म के समय इतना था जितना किसी बच्चे का जन्म के 6 माह बाद होता है।

एक सामान्य शिशु की तुलना में इस बच्ची का वजन दो गुना ज्यादा है। 19 वर्षीय मां नंदिनी ने 6.8 किग्रा वजनी बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची सिजेरियन प्रोसेस से हुई। स्थानीय चिकित्सक वेंकटेश राजू ने बताया कि उनके पूरे 25 साल के करियर में यह पहली बार है जब उन्होने इतनी वजनी बच्ची को जन्म लेते हुए देखा है।

वेंकटेश ने बताया कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि नंदिनी की डिलीवरी पूरी तरह से समान्य थी। नंदिनी की गाइनो पूर्णिमा ने बताया कि ये किसी चमत्कार और आश्चर्य से कम नहीं है। सर्जरी आधे घंटे तक चली और बच्ची जितनी वजनी और लंबी है उतनी ही सुंदर भी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रेगनेंसी के दौरान नंदिनी को किसी भी प्रकार की हेल्थ प्रॉबलम भी नहीं थी। उनका ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सब नॉर्मल था। बता दें कि एक आइडेंटिकल वेट किसी भी बच्चे का लगभग 3.4 किलो होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -