आज है मोक्षदा एकादशी, इन मन्त्रों के जाप से खुश होंगे श्री विष्णु
आज है मोक्षदा एकादशी, इन मन्त्रों के जाप से खुश होंगे श्री विष्णु
Share:

हर साल मोक्ष देने वाली मोक्षदा एकादशी आती है और इस साल यह 14 दिसंबर दिन मंगलवार को है। आप सभी को बता दें कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है विष्णु जी की कृपा से जीवन में सबकुछ सुलभ हो जाता है, और जीवन सुखमय होता है। इसी के साथ सभी मोनाकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं मोक्षदा एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु के मंत्रों (Vishnu Mantra) का जाप करके अपनी विशेष मनोकामना पूरी कर सकते हैं। जी दरअसल हर मंत्र अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए होता है और उसके जाप से उसकी सिद्धि होती है। वैसे तो भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप हमेशा तुलसी की माला से करने की सलाह दी जाती है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। ऐसे में आज मोक्षदा एकादशी पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ मंत्र, जिनके जाप में तन और मन की शुद्धता होती है और हर मनोकामना पूरी होती है।

विष्णु मंत्र
1. धन और समृद्धि के लिए
ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

2. विष्णु गायत्री मंत्र: सुख और शांति के लिए
ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

3. श्रीविष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र
ओम नमोः भगवते वासुदेवाय॥

4. विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र:
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

5. विष्णु रूपं पूजन मंत्र
शांताकारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम्।
लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम्।

6. मंगल श्री विष्णु मंत्र
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरीकाक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

3000 वर्गफ़ीट का मंदिर परिसर अब हुआ 5 लाख वर्ग फीट का।।, PM बोले- 'काशी तो अविनाशी है'

नशे में धुत थे बस चालक और कंडक्टर, डाल दी खतरे में दर्जनों यात्रियों की जान

'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गूँज उठी वाराणसी, PM ने किया काशी विश्वनाथ कोरिडोर का उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -