तिरंगा फहराते नजर आए मोहन भागवत, RSS ने वीडियो साझा कर की ये अपील
तिरंगा फहराते नजर आए मोहन भागवत, RSS ने वीडियो साझा कर की ये अपील
Share:

पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर घर तिरंगा अभियान को रफ़्तार दी है। शनिवार को RSS ने अपने दफ्तर में तिरंगा फहराने का एक वीडियो जारी किया। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा फहरा रहे हैं। इसके साथ ही लिखा- 'स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं।'

वही इससे पहले संघ ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल में तिरंगा की डीपी लगाई थी। इसके साथ ही मोहन भागवत ने भी अपना प्रोफाइल फोटो बदल दिया है तथा तिरंगा लगाया है। संघ नेताओं ने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील भी की है। वहीं, तिरंगा अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने हमला बोला तथा कहा- वो लोग जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को धोखा दिया, जिन्होंने हमारे देश को धोखा दिया, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया, जिन्होंने अंग्रेजों के लिए काम किया, जिन्होंने अंग्रेजों से क्षमा मांगी, आज वे हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बेच रहे हैं। तिरंगा बेचो पार्टी।

रमेश ने एक पोस्टर भी साझा किया। उसमें लिखा है- क्या आपको पता है? RSS ने तिरंगे का विरोध किया और संविधान का भी। बता दें कि आज से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह भी आज बंगले की छत से तिरंगा लहराते दिखाई दिए। उनके साथ पत्नी सोनल भी देखी गईं। देशभर में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।

'आजादी में योगदान देने वाले मुस्लिमों को भी PM याद करें': असदुद्दीन ओवैसी

काम नहीं कर रहा राजू श्रीवास्त का दिमाग, अब भी वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन

बड़ी खबर: सलमान पर हुए चाक़ू से 10-15 वार, हैं वेंटिलेटर पर- जा सकती है एक आंख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -