RSS के हेडक्वार्टर पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
RSS के हेडक्वार्टर पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
Share:

नई दिल्ली: पूरा देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने भी संघ के हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भारत को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली और उसे आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं।

दरअसल, स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित संघ हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने वहां आयोजित की गई एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि आज गर्व और संकल्प का दिन है। देश को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली। उसे आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।

मोहन भागवत ने आगे कहा कि लोगों को नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देता है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं। RSS हेडक्वार्टर में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में संघ के कुछ स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे। RSS ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेशमबाग क्षेत्र स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। समिति के इस कार्यक्रम में नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत कर रहे हैं। उधर, संघ के स्वयंसेवक शाम पांच बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में 'पथ संचलन' मार्च पास्ट भी करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस: उमैर ने तिरंगे से पहुंची गाड़ियां, असलम-शाहवान ने फाड़ा राष्ट्रध्वज.., गिरफ्तार

आज 75वां स्वतंत्रता दिवस है या 76वां ? आपके हर कन्फ्यूजन का यहाँ है जवाब

'भारत की तरफ गर्व से देख रहा विश्व..', लाल किले से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया सन्देश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -