संघ प्रमुख मोहन भागवत ने परिकर को दी श्रद्धांजलि, बोले कुछ ऐसा
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने परिकर को दी श्रद्धांजलि, बोले कुछ ऐसा
Share:

नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिवंगत भाजपा नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऐसी राजनीतिक हस्ती थे, जिन्होंने हमेशा ही देश हित में काम किया। भागवत ने मंगलवार को कहा कि परिकर अपने लक्ष्यों के प्रति मेहनती, प्रतिबद्ध और केंद्रित थे। वह एक ऐसा नेता थे, जिन्होंने अपने राज्य के विकास के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया। 

लोकसभा चुनाव में काले धन पर रोक के लिए, आयकर विभाग ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष

कुछ ऐसा बोले भागवत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री के तौर पर परिकर के कार्यकाल को याद करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने नई दिशा में रक्षा प्रतिष्ठान का मार्गदर्शन किया। वह एक उत्तरदायी, अध्ययनशील, मजबूत इरादों वाले, हमेशा काम करने वाले व्यक्ति थे। देश हित को छोड़कर उनके दिमाग में कुछ नहीं था। वास्तव में वह आदर्श सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति थे। परिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया था। 

आज यूपी में ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए, जनता से सीधा संवाद करेंगी प्रियंका

आज शपथ लेंगे सावंत 

जानकारी के अनुसार कैंसर से पीड़ित मनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए प्रमोद सावंत बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए उतरेंगे। सोमवार को चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद देर रात सावंत ने करीब 1.50 बजे शपथ ग्रहण की थी। इसके कुछ ही घंटे बाद मंगलवार सुबह उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने का दावा किया। 

लोकसभा चुनाव: सुरजेवाला के बिगड़े बोल, कहा मोदी बाबा और 40 चोर लूट रहे देश

बीजेपी ने देर रात तक किया टिकटों पर मंथन, आज आ सकती है पहली सूची

होली पर बन रहा है मातंग योग, होलिका दहन आज रात नौ बजे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -