नाबालिग दलित लड़की का बलात्कार कर नेपाल भाग रहा था मोहम्मद मेजर, दिल्ली में धराया
नाबालिग दलित लड़की का बलात्कार कर नेपाल भाग रहा था मोहम्मद मेजर, दिल्ली में धराया
Share:

पटना: बिहार के अररिया में नाबालिग दलित बच्ची के अपहरण और बलात्कार के आरोपित मोहम्मद मेजर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद मेजर नेपाल भागने की फिराक में था। यह गिरफ्तारी घटना के लगभग 12 दिन बाद हुई है। इस बीच आरोपित दिल्ली NCR में लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने मोहम्मद मेजर दिल्ली के चाँदनी चौक से दबोचा है।

अररिया पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह गिरफ्तारी 13 दिसंबर (सोमवार) को हुई है। मीडिया से बात करते हुए अररिया के SP हृदयकांत ने बताया कि, 'बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के बाद मोहम्मद मेजर फरार था। हमें उसके दिल्ली की ओर होने की गुप्त सूचना मिली थी। हमने उसी क्षेत्र में एक पुलिस टीम रवाना की। आरोपित की जानकारी हमें जहाँ भी मिलती रही हमने वहाँ दबिश दी। आरोपित पहले नोएडा गया, फिर दिल्ली में छिपने की कोशिश की, इसके बाद गुरुग्राम, फिर मेरठ गया।'

पुलिस ने बताया कि ' आरोपित ने अपने पहचान वालों में छिपने की तमाम कोशिश की। लेकिन कोई भी इसको अपने यहाँ पनाह देने को राज़ी नहीं हुआ। सभी राज्यों की पुलिस ने हमें बहुत सहयोग किया।  जानकारी ये भी मिली कि आरोपित मोहम्मद मेजर नेपाल भागने की फ़िराक़ में था। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपित को चाँदनी चौक से गिरफ्तार कर लिया।'

बूंदी जिले पाए गए 13 मृत मोर, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

हैरतअंगेज! बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए महिला ने रची गैंगरेप की ऐसी कहानी, पुलिस भी रह गई दंग

शिक्षा विभाग में काम करने वाले लिपिक का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -