दादरी कांड : प्रेम संबंधो के चलते हुई थी अखलाक की हत्या
दादरी कांड : प्रेम संबंधो के चलते हुई थी अखलाक की हत्या
Share:

सीतापुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वार्षिक सम्मेलन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में दादरी हत्याकांड की गूंज सुनाई देगी। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस मसले पर बहस की जाएगी। अभाविप द्वारा यह जानकारी सामने लाई गई है कि अखलाक के दोनों पुत्रों में से किसी एक पुत्र के हिंदू लड़की के साथ संबंध थे। जिसके कारण उसकी हत्या की गई। मगर राजनीतिक लाभ के लिए इसे बीफ मसले की ओर मोड़ दिया गया। हालांकि अभाविप को जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनके किसी लड़की के साथ संबंध थे, जिसके कारण हत्या की गई। नेताओं द्वारा राजनीतिक लाभ और तुष्टीकरण के चलते इसे बीफ मामले से जोड़कर उपद्रव का रूप दे दिया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को आमंत्रित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध क्षेत्र के सचिव सत्यभान सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया द्वारा यह बात हाईलाईट की गई जिसमें कहा गया था कि अखलाक के बेटे के वहीं की एक हिंदू लड़की के साथ प्रेम संबंध थे इस दौरान उनके परिवार पर हमला हुआ। 

यह इसी बात का परिणाम था कि इस मसले को राजनीतिक रंग देकर उपद्रव की स्थिति निर्मित की गई। इस समारोह में उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान द्वारा यूएन में लिखे गए पत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिसमें कहा जाएगा कि भारत की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा गया है कि दादरी कांड में तुष्टीकरण की राजनीति से भी ज़्यादा कुछ नहीं हुआ। अखलाक के परिवार को आर्थिक सहायता भी केवल इस कारण दी गई, जिसमें कहा गया कि वह विशेष समुदाय से आता है। उल्लेखनीय है कि पुलिस जांच में भी यह बात सामने आई है कि अखलाक के घर में गौ मांस नहीं पाया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -