आज शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे, फूलों से सजा गुरुघर 
आज शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे, फूलों से सजा गुरुघर 
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह रविवार को अपने वैवाहिक जिंदगी का आरम्भ करेंगे। डेराबस्सी के गांव अमलाला निवासी सिमरनधीर कौर के साथ उनका विवाह होगा। उनके आनंद कारज मोहाली के फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में होंगे। शादी कार्यक्रम साधारण होगा।

वही शादी के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक पुष्पों से सजाया गया है। सफेद एवं संतरी गुलाब से सजावट की गई है। जिला पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में शादी सामान्य ढंग से होगी। शादी के पश्चात् मेहमानों के लिए चाय और स्नैक्स की व्यवस्था की गई है। वहीं, गुरुद्वारा साहिब में परिवार के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के नजदीकी दोस्तों एवं पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के सम्मिलित होने की चर्चा है। आशा है कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अरुणा चौधरी, कुलजीत सिंह नागरा व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच सकते हैं।

वही इसके अतिरिक्त विधानसभा के स्पीकर राणा केपी, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के अतिरिक्त कई अन्य हस्तियां पहुंच सकती हैं। पहले यह कार्यक्रम जीरकपुर में एक होटल में होना था। मगर मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते इसे साधारण रखा गया है। हालांकि शादी कार्यक्रम तीन दिन से चल रहा है। इसमें शगुन की रस्म मोरिंडा में हुई थी। जबकि खरड़ के होटल में संगीत कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का रिसेप्शन सोमवार को खरड़ के एक होटल में रात को होगा। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है क्योंकि मुख्यमंत्री चन्नी राहुल के बहुत नजदीकी माने जाते हैं।

दो दिन बाद अन्धकार में डूब जाएगी दिल्ली ! मात्र एक दिन का कोयला शेष

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति ने दुनिया को कहा अलविदा

चुनावी डगर, किसानों पर नज़र, माँ दुर्गा के रूप में प्रियंका गाँधी का पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -