दोस्ती की गांठ बांध मोदी देश के लिये रवाना
दोस्ती की गांठ बांध मोदी देश के लिये रवाना
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान से दोस्ती की गांठ बांधकर शनिवार की शाम अपने देश के लिये रवाना हुये। जापान के ओसाका शहर में उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये मोदी ने अपनी जापान यात्रा को सफल बताया है। गौरतलब है कि मोदी तीन दिनों तक जापान यात्रा पर गये थे।

उन्होंने वहां विभिन्न महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर तो किये ही वहीं जापान से दोस्ती के रिश्ते को भी मजबूत बनाने का काम किया है। मोदी ने जापान के निवेशकों को भारत आने का निमत्रंण देने के साथ ही जापान में रहने वाले भारतीयों से मुलाकात की। मोउी ने अपनी यात्रा के दौरान असैन्य परमाणु समझौते के अलावा नौ अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किये है।

इधर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मोदी की यात्रा को सफल बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत हुई है। स्वरूप ने उम्मीद जताई है कि मोदी की जापान यात्रा के दौरान हुये समझौतों को जल्द ही अमली जामा पहनाया जायेगा।

भारत हो या जापान, ड्रायविंग सीट पर नरेन्द्र मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -