मोदी जी के डर से गठबंधन हुआ: उमा भारती
मोदी जी के डर से गठबंधन हुआ: उमा भारती
Share:

मऊरानीपुर: अमीर व गरीब की बीच की खाई पाटने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। उक्त उदगार केन्द्रीय जल संशाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने भाजपा प्रत्यासी विहारीलाल आर्य के समर्थन मे जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि नोटबंदी के बाबजूद देश की जनता मोदी के साथ है।

मोदी जी के लिए सबसे बडी चुनौती पर्यावरण व आतंकवाद है। उन्होने कहा कि गरीब के लिए नियम और अमीर को तो लाईसेन्स दिया है भ्रष्ठ सरकारों ने। नोटबंदी से सभी पार्टियो के नेताओ को परेशानी हुयी है। गरीब को नही हुयी। मोदी की लहर की डर से अखिलेश व राहुल ने उत्तर प्रदेश मे गठबंधन किया।

11 मार्च की मतगणना के बाद अपराधी विल ढूढते नजर आयेगे। गंगा का काम सरकार बनने के बाद तत्काल शुरू कर दिया जायेगा। तथा केन बेतवा को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। वह भी जल्द शुरू हो जायेगा। किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। बुन्देलखण्ड व उत्तर प्रदेश मे युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश को भुखमरी व पिछडे पन से मुक्ति दिलाने के लिए जनता से भ्रष्ठ सरकार को वोट देकर जबाब देनें को कहा।

अन्ना प्रथा गाय आदि के लिए भी प्रबन्ध करने को कहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोैर्य ने अपने समय अभाव के कारण मात्र देा मिनट के सम्बोधन मे विहारी लाल आर्य को भारी बहुमत व समर्थन के साथ विधान सभा भेजनें की बात कही। उन्होने कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र से विहारी लाल आर्य चुनाव नही लड रहे बल्कि केशव प्रसाद चुनाव लड रहे है। अन्त मे सभा का आभार पूर्व राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने किया तथा संचालन प्रमोद चतुर्वेदी ने किया। 

और पढ़े-

उत्तरप्रदेश के लिए नहीं चाहिए बाहरी नेता

सेना प्रमुख के बयान पर नेताओ की राजनीती

PM ने बाथरूम में झांककर निकाले 132 करोड़ रूपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -