पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद, हाथों से पिलाई चाय
पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद, हाथों से पिलाई चाय
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देश के सैनिकों का कितना सम्मान करते है, इसका उदाहरण एक बार फिर सामने आया है। मोदी ने फील्ड मार्शल अर्जुन सिंह को न केवल अपने हाथों से चाय पिलाई वहीं उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना मोदी भूले नहीं। गौरतलब है कि अर्जुन सिंह उन सैन्य अधिकारियों में से है, जिन्होंने 1965 की लड़ाई में वायुसेना का नेतृत्व किया था।

अभी उनकी उम्र 97 वर्ष है लेकिन देश के प्रति जज्बा आज भी उनमें कायम है। फिल्ड मार्शल अर्जुन सिंह उस दौरानके फिलहाल जीवित मार्शल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कुछ लोगों के साथ अर्जुन सिंह के पास पहुंचे थे और उन्होंने करीब आधा घंटा सिंह के पास बिताया।

मोदी ने यह कहा कि वे उन्हें आशीर्वाद दें तो सिंह ने भी तुरंत ही मोदी के सिर पर हाथ रख दिया। प्रधानमंत्री मोदी का यह कहना है कि जिन्होंने देश के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -