मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद को कराई मेट्रो की सवारी
मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद को कराई मेट्रो की सवारी
Share:

नई दिल्ली: एक बार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो की यात्रा कर सभी को सकते में डाल दिया था। एक बार फिर से वो मेट्रो की सवारी पर निकले है, पर इस बार वो अकेले नही है। उनके साथ है फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दिल्ली से गुड़गांव तक का सफर मेट्रो से तय किया। दोनों नेता गुड़गांव में सेकरेटेरिेट ऑफ इंटरनेशनल सोलर अलायंस का उद्घाटन करने जा रहे थे।

इससे पहले दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जिसमें राफेल सौदा भी शामिल है। चंडीगढ़ में भी दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। लगभग तीन बजे दोनों नेता मेट्रो पर सवार हुए।

भारतीय अधिकारी और फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन फेबियस समेत उनके देश का प्रतिनिधिमंडल भी इन नेताओं के साथ मेट्रो से गुड़गांव गया। फ्रांस के राष्ट्रपति भवन कार्यालय और भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर पोस्ट के जरिए फोटो के साथ यह जानकारी दी गई है। एक फोटो में मोदी और ओलांद रेसकोर्स स्टेशन के प्लेटफार्म पर साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया इको फ्रेंडली सवारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ओलांद दिल्ली मेट्रो से गुड़गांव गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -