किसान संघ ने माना और उग्र हो सकता है आंदोलन, मोदी शिवराज को बताया फेल
किसान संघ ने माना और उग्र हो सकता है आंदोलन, मोदी शिवराज को बताया फेल
Share:

भोपाल। भारतीय किसान संघ के नेताओं का मानना है कि किसान आंदोलन के उग्र होने को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाबदार हैं। यह बात कहते हुए भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा। वे परेशान हैं। ऐसे में जब केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो फिर किसान परेशान हो गए।

किसान को राहत पहुंचाने में केंद्र व राज्य सरकार असफल रही। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में मंदसौर में अपनी फसलों के दाम कम मिलने से किसान नाराज़ थे और उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसे में किसानों पर फायरिंग हो गई और लगभग 6 किसानों की मौत हो गई। उनका कहना था कि सरकार ने जो वादे तीन वर्ष में किए उसे पूरा ही नहीं किया। किसान हताश हैं और उपेक्षित हैं ऐसे में उन्हें सरकार से आस लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद और कृषि मसले को लेकर संसदीय समिति के प्रमुख हुकुमदेव नारायण यादव से आश्चर्य नहीं रखने की बात कही।

हालांकि किसान आंदोलन को लेकर भाजपा किसान मंच के प्रमुख विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि लोकतंत्र में हर कोई अपनी आवाज़ उठा सकता है लेकिन विरोध प्रर्शन जिस तरह उग्र हुआ वह उचित नहीं है। यह प्रशासन की विफलता है। संसदीय समिति के प्रमुख हुकुमदेव नारायण यादव ने इससे आश्चर्य नहीं रखते हुए कहा कि हथियार उठाकर हिंसा, लूटपाट व सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोग किसान नहीं हो सकते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 1 जून से ही किसान आंदोलन पर हैं। उन्होंने कर्ज माफी और अन्य मांगे की हैं। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगे माने। यदि मांगे नहीं मानी गई तो वे हड़ताल पर रहेंगे।

MP और MH में भड़का किसान आंदोलन, कई स्थानों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटना

महाराष्ट्र किसान आंदोलन हिंसक हुआ , सुरक्षा के साये में रवाना हुए दूध टैंकर

महाराष्ट्र में किसान आंदोलन खत्म, CM फडणवीस से चर्चा के बाद दूध-सब्जी का वितरण शुरू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -