ट्विटर पर पीएम मोदी का जलवा कायम
ट्विटर पर पीएम मोदी का जलवा कायम
Share:

नई दिल्ली. सोशल मीडिया का खास तवज्जो देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर पर जलवा बरकरार है। मोदी सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर फॉलोवर की संख्या के लिहाज से पहले स्थान पर बने हुए हैं।

इस साल अब तक मोदी के फॉलोवर की संख्या में 52 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। ट्विटर ने 2017 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि मोदी के फॉलोवर की संख्या चा​र दिसंबर तक 52 प्रतिशत बढ़कर 3.57 करोड़ हो गई। यह 2016 में 2.46 करोड़ थी।

टि्वटर इंडिया की ताजा लिस्ट में प्रधानमंत्री अकेले राजनेता है जो न सिर्फ टॉप टेन में हैं बल्कि शीर्ष पर हैं। बाकी सात स्थानों पर बॉलीवुड के सितारों का कब्जा है। इस सूची में जगह पाने वाले विराट कोहली अकेले वर्तमान खिलाड़ी हैं। 

टि्वटर इंडिया की सालाना रिपोर्ट के शीर्ष 10 लोकप्रिय अकाउंट में पहली बार क्रिकेटर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को जगह मिली है। रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर पर विराट कोहली के फॉलोवर की संख्या 2.08 करोड़ है, जो कि एक साल पहले 1.2 करोड़ थी। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के फॉलोवर की संख्या भी 56 प्रतिशत बढ़ी।

तो वहीं इस सूची में स्थान पाने वाली दीपिका पादुकोण अकेली महिला हैं। वह सूची में सातवें नंबर पर हैं। उनके फॉलोवर में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा महिला विश्व कप पर खूब बात हुई। महिला खेलों में वर्ल्ड कप का हैशटैग शीर्ष पर रहा। 

राहुल ने बताया अपने किचन का हाल

उत्तर प्रदेश में छाए घने बादल

ओखी तूफान - सीएम योगी ने की 5 करोड़ की मदद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -