नेहरू द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक होटल को बेचने की तैयारी में सरकार, 1956 में हुआ था निर्माण
नेहरू द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक होटल को बेचने की तैयारी में सरकार, 1956 में हुआ था निर्माण
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के ऐतिहासिक फाइव स्टार अशोका होटल के विनिवेश यानी हिस्सा बिक्री की तैयारी में लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) के दिल्ली स्थित होटल अशोका और होटल सम्राट के मोनेटाइजेशन की ओर सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार होटल सम्राट और होटल अशोक के मोनेटाइजेशन के लिए जल्द एडवाइजर भी नियुक्त कर सकती है।

इन होटलों के मोनेटाइजेशन के लिए इंटरमीनिस्ट्रियल ग्रुप बना दिया गया है। एडवाइजर होटल के मोनेटाइजेशन के विभिन्न विकल्प सुझाएगा। होटल अशोका को पूरी तरह बेचने या लंबे समय के लिए लीज पर देने का ऑप्शन भी है। होटल अशोका के 550 रूम 4 कन्वेंशन हॉल दिल्ली के प्राइम लोकेशन में 25 एकड़ में फैले हुए हैं। यदि लीज पर देना हुआ तो इस होटल को कम से कम 60 वर्ष के लिए लीज पर देने का विकल्प मौजूद है। एडवाइजर को महीने भर के अंदर अपनी सिफारिश सरकार को देनी होगी। एडवाइजर की सिफारिश के आधार पर ही सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

होटल का निर्माण देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1956 में कराया था। यह होटल संसद और राष्ट्रपति भवन के समीप है। इसमें 550 रूम और 161 सूइट्स हैं। होटल में लगभग 1000 कर्मचारी काम करते हैं, जिसके रोजाना के संचालन में लगभग 35 लाख रुपए का खर्च आता है। यहां आमतौर पर 50 प्रतिशत रूम ही बुक होते है। हालांकि सर्दियों में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 80 फीसदी हो जाता है।

National Open Athletics Championships : जयपुर की कचनार ने जीता कांस्य पदक

सहकारी डेयरी उद्योग संकट में, केंद्र से लगाई मदद की गुहार

अमित शाह बोले, 'आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है मोदी सरकार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -