बेपटरी रेल को बनाया राजधानी एक्सप्रेस - जयंत सिन्हा
बेपटरी रेल को बनाया राजधानी एक्सप्रेस - जयंत सिन्हा
Share:

नई दिल्ली : मोदी सरकार को पटरी से उतरी रेलगाड़ी मिली थी उन्होंने इस रेल को राजधानी एक्सप्रेस बनाकर रख दिया। मामले में उन्होंने कहा कि इसे जल्द बुलेट ट्रेन में बदला जाएगा। इससे सफलता और दुगनी हो जाएगी। यह बात वित राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कही। वित्तराज्यमंत्री एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब राजग को देश की कमान मिली थी तो हालत बहुत खराब थी। अर्थव्यवस्था बेपटरी हो चुकी थी। वर्तमान स्थिति में इसे दुरूस्त कर दिया गया है। हाल ही में उन्होंने कहा कि विकास की इस गाड़ी को बुलेट ट्रेन तक ले जाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था करीब 4000 से 5000 अरब डाॅलर हो जाएगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत से 9 प्रतिशसत तक होगी। इसमें अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है। सरकार का प्रयास है कि सालाना विकास दर 8 से नौ प्रतिशत रहे। इसके लिए अर्थ व्यवस्था के स्तर पर आर्थिक बदलाव किए जाते हैं। इन बदलावों का आने वाले समय में असर देखने को मिलता है। एक वर्ष के कार्यकाल में देश में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था करीब 17000 अरब डाॅलर की मानी जा रही है। इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 10000 अरब डाॅलर आंकी जा रही है। मामले में कहा गया है कि यदि देश के आर्थिक हालात तरक्की वाले रहे तो यह देश विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -