MSP पर धान की खरीद को खत्म करने की साजिश कर रही मोदी सरकार- सुरजेवाला ने लगाया आरोप
MSP पर धान की खरीद को खत्म करने की साजिश कर रही मोदी सरकार- सुरजेवाला ने लगाया आरोप
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक स्थगित करने के फैसले पर शुक्रवार को केंद्र की भाजपा नीत NDA सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीद को समाप्त करने की स्पष्ट साजिश है।

सुरजेवाला ने आगे कहा कि केंद्र ने भारी बारिश के कारण फसल के पकने में विलंब के चलते गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद 11 अक्टूबर तक टाल दी थी। फसल की खरीद राज्य की एजेंसियों के साथ केंद्र की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाती है। हरियाणा की मंडियों में धान पहुंचने का उल्लेख करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि, ''लाखों क्विंटल धान 20 सितंबर से ही मंडियों में पहुंचना आरंभ हो गया है। तब से 11 दिन गुजर गए हैं, किन्तु अब तक हरियाणा में एमएसपी पर एक भी दाना नहीं खरीदा गया है।''

सुरजेवाला ने एक वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा में खुले आसमान के नीचे मंडियों में 20 लाख क्विंटल धान पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ''अंबाला में मंडियों में 4.5 लाख क्विंटल धान पहुंच चुका है। कुरुक्षेत्र में 5.5 लाख क्विंटल, यमुनानगर में 2.25 लाख क्विंटल, कैथल में दो लाख क्विंटल और करनाल में 1.75 लाख क्विंटल उपज मंडियों में पड़ी हुई है, लेकिन सरकार फसल खरीद नहीं रख रही है।'' 

कैप्टन के बागी तेवर देख बैकफुट पर कांग्रेस, हरीश रावत ने दी सफाई

परमबीर सिंह को किसने भगाया ? महाराष्ट्र कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी जंग

बंगाल में भाजपा को एक और झटका, MLA कृष्ण कल्याणी ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -