पहली बार सांसद बनीं नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को सरकार ने दी यह जिम्मेदारी
पहली बार सांसद बनीं नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को सरकार ने दी यह जिम्मेदारी
Share:

नई दिल्लीः लोकसभा में पहली बार चुनकर आने वाले देश की दो चर्चित महिला सांसदों को मोदी सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। इन सांसदों में नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर शामिल हैं। 17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का सरकार ने गठन कर दिया है। इस बार इसकी अध्यक्षता बीजेपी को मिली है। जबकि पिछली बार इशकी कमान कांग्रेस के हाथों में थी। नुसरत जहां को भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली जल संसाधन मामलों के लिए बनी संसदीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

विवादास्पद नेता और भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेलवे पर बनी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह के हाथों में है। फारूक अब्दुल्ला भी इस कमेटी के सदस्य हैं। इस बार वित्त और विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस को नहीं सौंपी गई है। बीती लोकसभा के दौरान इन स्टैंडिंग कमेटियों की अध्यक्षता कांग्रेस के हाथ में थी। वीरप्पा मोइली जहां वित्तीय मामलों के तो शशि थरूर विदेश मामलों पर बनी स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष थे।

इस बार इन दोनों अहम कमेटियों की कमान भाजपा सांसदों को सौंपी गई है। हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को वित्त और पीपी चौधरी को विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे लेकर शुक्रवार देर रात को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी और शिवसेना के संजय राउत को रक्षा मामलों की समिति में शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जुएल ओराम होंगे।

कांग्रेस को नहीं मिली स्टैंडिंग कमिटी की अध्यक्षता, भड़के थरूर ने सरकार को घेरा

शुरू हुआ भाजपा का सेवा सप्ताह, अमित शाह ने AIIMS जाकर की साफ-सफाई

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब राज्य सरकार नहीं बल्कि मंत्री खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -